Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

पार्षद की पिटाई को लेकर पुलिस की घेराबंदी

  • राज्यमंत्री से पुलिस के खिलाफ शिकायत कर शासन को भेजा पत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टावर लगाने का विरोध कर रहे पार्षद पति को बेरहमी से पीटने वाली मेडिकल पुलिस के खिलाफ पार्षद एकजुट हो रहे हैं और उन्होंने राज्यमंत्री से पुलिस के खिलाफ शिकायत करते हुए शासन को पत्र भी भेजा है। पुलिस की पिटाई से पार्षद पति घर में बिस्तर पर है। मेडिकल पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा के पार्षद सुमन भारती के पति जगपाल भारती को पीटा था।

पिटाई और अभद्रता से पार्षद पति की हालत बिगड़ गई थी। पार्षद पति को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना था कि पार्षद पति शराब के नशे में थे और पुलिस से दुर्व्यवहार कर रहे थे। पार्षद ने इंस्पेक्टर मेडिकल बच्चू सिंह पर पिटाई कर पैर पकड़वाने का आरोप लगाया था। टावर लगाने के विरोध पर पहुंचे थे पार्षद और पति। पार्षद सुमन भारती ने बताया कि अतुल नामक युवक ने बताया था कि मोबाइल कंपनी वाले आवासीय कालोनी में टॉवर लगा रहे हैं।

18 12

पार्षद ने बताया कि जब वो अपने पति के साथ गई तो कालोनी के लोग विरोध कर रहे थे। पुलिस ने पति और पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जबरन गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगे। पार्षद ने कहा कि इंस्पेक्टर ने पैर पकड़वाने का प्रयास किया और भाजपा नेता बताने के बाद भी दुर्व्यवहार किया।

पार्षद सुमन भारती के साथ पार्षद अनुज वशिष्ठ, राजेश रोहिला, पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर और निशांत रावल राज्य मंत्री से मिले और मेडिकल पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। पार्षदों ने इंस्पेक्टर मेडिकल और के ब्लाक चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दुकान का किराया मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित नंगलाताशी बाजार में शनिवार शाम एक दुकान का किराया मांगना दुकान स्वामी पर भारी पड़ गया। दरअसल नंगलाताशी गांव निवासी सत्तार आर्मी में हवलदार के पद से कुछ दिन पूर्व रिटायर होकर आए हैं। सत्तार ने बाजार में अपनी एक दुकान गांव के ही यासीन को किराए पर दे रखी थी। जिसमें यासीन चिकन की दुकान चलाता है।

सत्तार ने पुलिस को बताया कि वह यासीन से कई दिनों से दुकान का किराया मांग रहा था, लेकिन यासीन किराया देने में आनाकानी कर रहा था। शनिवार देर शाम वह दुकान पर किराया मांगने गया था। इसी बीच यासीन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सत्तार ने गाली-गलौज का विरोध किया तो यासीन ने अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर यासीन का आरोप है कि सत्तार ने किराया मांगने के दौरान उसके साथ गाली-गलौज कर दी थी।

19 11

सत्तार ने फोनकर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन से ज्यादा युवक आमने-सामने आ गए। कुछ देर में ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व र्इंट पत्थर चलने लगे। मारपीट के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में यासीन के सिर व सत्तार के गले पर गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस घायलों को लेकर थाने आ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया हैव दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आ गई है।

इनामी बदमाश ‘हड्डी’ को पुलिस ने पैर में गोली मारी

मेरठ: लिसाड़ीगेट में गोकशी में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश साजिद उर्फ हड्डी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हड्डी पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। शुक्रवार आधी रात करीब तीन बजे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आरोपी लिसाड़ी गेट में खाली मकान में छुपा हुआ है।

17 12

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग कर डाली। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा तीन कारतूस बरामद किया। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि शातिर का कहना है कि आरोपी खिलाफ गोकशी एनडीपीएस एक्ट में जानलेवा हमले के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img