Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

दिल्ली नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू से गोदकर हत्या

  • दूसरी पत्नी के पहले पति ने किया मर्डर, पुलिस ने दी दबिशें

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कस्बा हस्तिनापुर की आर के कॉलोनी में देर शाम घर के बाहर खड़े युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजन आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में सीएचसी मवाना लेकर पहुंचे, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक दिल्ली नगर निगम का सफाई कर्मचारी था। हमला करने वाला उसकी दूसरी पत्नी का पहला पति है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये दबिशें दी लेकिन आरोपी नहीं मिला।

कस्बे की आरती कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र मिट्ठू लाल दिल्ली नगर निगम का सफाई कर्मचारी था। शनिवार देर शाम लगभग 8 बजे मृतक घर के बाहर खड़ा था तभी कुछ अज्ञात हमलावर आए और घर के अंदर बैठे अशोक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।

पीड़ित परिजनों ने मोहल्ले वासियों की मदद से घायल को मवाना सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी, दिल्ली में पत्नी कोमल व दो बच्चों के साथ रहता था। करीब डेढ़ साल पूर्व दिल्ली की रहने वाली प्रवेश पत्नी रविंद्र से उसने शादी कर ली थी। इसके बाद प्रवेश के साथ वापस हस्तिनापुर आकर रहने लगा। इसके चलते प्रवेश का पहला पति रविंद्र उससे रंजिश रखता था और कई बार हत्या की धमकी दे चुका था।

15 12

शनिवार रात रविंद्र हस्तिनापुर में अशोक के घर पहुंचा और चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। प्रवेश पर भी हमले का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। घटना के बाद हत्यारोपी मृतक की स्कूटी लेकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर केपी राठौर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा। वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएचसी पर मौजूद प्रवेश ने बताया कि वह करीब 12 वर्ष पहले अशोक के साथ फरीदाबाद चली गई थी, लेकिन परिजन उसे वापस ले आए और त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी रविंद्र से उसका विवाह कर दिया। इस बीच उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन वह अशोक को नही भुला पाई। बाद में वह अशोक के साथ हस्तिनापुर आकर रहने लगी। अब वह आठ माह की गर्भवती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img