Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जमीं से आसमां तक पुलिस की निगेहबानी

  • चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, बड़े अफसरों ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर, ड्रोन से की गई निगरानी
  • दिल्ली रोड रामलीला मैदान, भैंसाली, सीएबी ग्राउंड, रजबन, तोपखाना मैदान और सूरजकुंड पर पुतलों की जांच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विजयादशमी पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परिणाम सुखद रहा और तमाम आशंकाएं निर्मूल साबित हुर्इं। ड्रोन की मदद से आयोजन स्थलों पर नजर रखी जा रही थी। भैंसाली व दिल्ली रोड रामलीला मैदान में ड्रोन उड़ाकर इंतजामों व व्यवस्था का पुलिस अधिकारी जायजा लेते रहे।

दशहरा पर्व खासतौर से जहां-जहां दशानन दहन व रामलीला चल रही थीं, वहां आयोजन निर्विध्न सभी संपन्न हुए। साथ ही पुलिस एक और परीक्षा में पास हो गई। पूरे महानगर में रावण दहन के करीब दर्जन भर आयोजन थे। हालांकि एडीएम सिटी ने अधिकृत रूप से 11 स्थानों पर रावण दहन की जानकारी दी। विजयादशमी पर्व खासतौर से रावण दहन के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बीती करीब 72 घंटे से जनपद पुलिस और 48 से एडीजी, कमिश्नर व आईजी सरीखे तमाम सीनियर अफसर अलर्ट मोड पर रहे।

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. व आईजी नचिकेता झा के अलावा डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डा. विपिन ताडा अलर्ट मोड पर रहे। शनिवार को विजयादशमी पर्व के मौके पर जहां जहां रावण दहन के आयोजन किए गए। उन सभी स्थानों पर कडेÞ सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। भैंसाली मैदान, दिल्ली रोड, सूरजकुंड सरीखे आयोजन स्थल जहां रावण दहन के बड़े व भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहां चाकचौबद सुरक्षा इंतजाम नजर आए।

भैंसाली मैदान पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के साथ कोआर्डिनेशन बनाकर तमाम सुरक्षा व्यवस्थाएं की गयी हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि आने वाले दर्शकों को असुविधा ना हो। उधर, इस संबंध में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दो हजार कांस्टेबल,

600 उपनिरीक्षक के अलावा दो कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरएएफ लगायी गयी है। सभी सर्किल अधिकारियों को थानेदारों के साथ अपडेट रहने को कहा गया। वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महानगर के तमाम स्थानों पर जहां रावण दहन किया गया, वहां व्यापक पुलिस फोर्स लगायी गयी। तमाम अफसर मुस्तैद रहे।

ड्रोन ने छुड़ाए पुलिस के पसीने

अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान में चल रही रामलीला में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गयी। दरअसल, ऐतिहासिक रामलीला में पहेली बार ड्रोन शो को दिखाया गया। मेरठ में पहली बार ड्रोन से खुले आसमान में श्रीराम, हनुमान, अयोध्या राम मंदिर, रावण वध की आकृतियां दिखाई गयी।

ड्रोन शो कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा दर्शकों के लिए पहली बार उपलब्ध कराया गया। जिसे देखने के लिये आयोजकों के अनुमान से भी अधिक भीड़ भैंसाली मैदान पहुंची। अत्यधिक भीड़ को काबू करने में फोर्स, बाउंसर, पुलिस कर्मी और आयोजक सभी पस्त हो गये। आलम यहे रहा कि वीआईपी और पास वालों को अंदर आने नहीं दिया गया। इस मौके पर कई बार भगदड़ की स्थिति बनी।

कमिश्नर, आईजी और एसएसपी ने परखे सुरक्षा इंतजाम

विजयादशमी पर्व के मौके पर लगने वाले दशहरा मेलों में जहां रावण दहन होता है व रामलीला का मंचन किया जाता है, वहां पहुंचकर कमिश्नर, आईजी व एसएसपी ने सुरक्षा इंतजामों को परखा। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, डा. विपिन ताड़ा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व भारी पुलिस फोर्स के साथ विजयादशमी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना टीपीनगर क्षेत्र के दिल्ली रोड रामलीला मैदान स्थित रावण दहन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजकों से सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा की। खुद भी अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रामलीला मैदान से सभी अधिकारी पैदल गश्त करते हुए फुटबॉल चौराहे तक पहुंचे।

दहन से पहले पुतलों की जांच

एहतियातन दहन से पहले पुतलों की जांच की गयी। एसएसपी के निर्देश पर एलआईयू, बीडीडीएस, डॉग स्क्वाड, एलटीयू एएस की चेक टीम ने संबंधित थानों की पुलिस के साथ जांच पड़ताल की। इस दौरान खाने का सामान बेचने वालों तथा वाहन पार्किंग स्थलों की जांच की गयी। कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। टीपी नगर में रामलीला ग्राउंड, भैंसाली बस स्टैंड, थाना क्षेत्र सदर बाजार भैंसाली मैदान, सीएबी कालेज भैंसाली ग्राउंड दुर्गा पूजा पंडाल, दुर्गाबाड़ी पंडाल आदि काफी संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति, ज्वंलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ आदि की चेकिंग की गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img