जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: कुंडा कला निवासी एक गरीब व्यक्ति के मकान की छत अचानक भर भरा कर गिर गई। घर में रखा सभी सामान मलबे में दबने से पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
गांव निवासी असगर का कड़ियों से बना मकान जर्जर हालत में था। बरसात के चलते मकान की हालत और भी खराब हो गई। मंगलवार तडके मकान की छत अचानक भर भरा कर गिर पड़ी। जिस समय छत गिरी उस समय असगर का परिवार बाहर आंगन में सोया हुआ था। छत गिरने की आवाज से परिवार व पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।

