- तमंचा, कारतूस, टैक्टर ट्राली सहित लकडी बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: पापुलर के पेड़ों की चोरी करने वाला गिरोह का भंडाफोड करते हुए उनके कब्जे से एक लाख 25 हजार रुपए की कीमत के पोपुलर के पेड़ व अवैध अवैध असलाह बरामद करने का दावा करते हुए मीरापुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मीरापुर थाना प्रभारी संतोष त्यागी के साथ उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, करन नागर, नवीन कुमार सैनी, कान्सटेबल संदीप कुमार, प्रवीण भाटी, गौरव चैधरी ने कुतुबपुर झाल से चार शातिरों को चोरी के पेड़ों सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम सलीम पुत्र नुर मौहम्मद निवासी ग्राम अलावलपुर थाना बडौत बागपत हाल निवासी मुजफ्फरनगर, इमरान पुत्र यासीन व मोनू पुत्र मेघराज, रवि पुत्र बल्लू उर्फ पाल्लू सिह निवासी ग्राम दघेडू कला थाना चरथावल बताये हैं।
पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के कब्जे से पास से एक तमंचा जिन्दा कारतूस, दो छुरी, तथा टैक्टर ट्राली और लकडी के 95 टुकडे बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जंगल बबरा वाला से 18 पेड,जंगल ग्राम मोघपुर थाना सिखेडा से 23 पेड पोपुलर चोरी किये थे।
मीरापुर थान प्रभारी संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि चारों लोगों का आपराधिक इतिहास है और उस पर अलग-अलग थानों में संगीन धाराओं के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालते हुए उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश शुरू कर दी है।

