Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

गुड़ व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट, व्यापारियों में पनपा आक्रोश

  • व्यापारियों ने वारदात पर रोष जताते हुए की बदमाशों की गिरफ्तार की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने सोमवार को बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे नवीनमंडी स्थल के गुड़ कारोबारी के मुनीम से तमंचों से आंतकिंत कर लगभग चार लाख रुपए की नकदी लूट ली । सरे बाजार लूट की घटना के बाद बदमाश बाईक तेजी से भगाकर फरार हो गये। दिनदहाडे हुई लूट की इस वारदात से हडकंप मच गया।

जानकारी पाकर बडी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने लूट की इस वारदात पर गहरा रोष जताते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए बदमाशों की तलाश में काफी देर तक इधर-उधर भागदौड़ की। मगर बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लग सका।

आक्रोशित व्यापारियों को शांत करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि लुटेरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। सोमवार को शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल पर गुड का कारोबार करने वाले व्यापारी संजय मिश्रा का मुनीम आम दिनों की तरह स्कूटर पर सवार होकर जानसठ रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपये लेकर लौट रहा था।

जब वह अपनी फर्म नागरमल राधेश्याम से चंद कदम की दूरी पर पहुंचा तो इसी दौरान बाईक पर सवार होकर आये बदमाशों ने उसकी स्कूटी में पैर मारकर उसे गिरा दिया और उसे आंतकिंत कर उसके हाथ से लगभग चार लाख रुपए की नकदी से भरा थैला लूट लिया।

35 5
लूट की घटना करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते व्यापारी।

घटना के बाद मुनीम शोरशराबा कर मदद के लिये चीख पुकार की तब तक बदमाश बाईक को तेजी से दौड़ाकर मौके से फरार हो गये। इसके बाद वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए। दिन-दहाड़े गुड़ कारोबारी के मुनीम से लाखों रुपए की लूट हो जाने की खबर से लोगों में हडकंप मच गया।

तमाम व्यापारी नेता भी वहां एकत्र हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की जानकारी पाकर नई मंड़ी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान व पुलिस के अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय तथा सीओ मंडी भी वहां पहुंच गए।

वहां दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, राजीव गर्ग, जितेद कुच्छल, अशोक कंसल, अशोक गोयल, राजेश गोयल, मनमोहन मूधडा, रमेश कुमार, श्याम सुंदर, भूषण लाल, अचिंत मित्तल, अनुज मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पहले भी पुलिस ने मंडी की लूट खोली थी और इस लूट को भी जल्द खोला जाएगा।

व्यापारी नेताओं ने लूट की इस वारदात पर गहरा रोष जताते हुए मामले के जल्द खुलासे की मांग की। उधर पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए लूट का शिकार हुए मुनीम से बदमाशों के हुलिये आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देते हुए बदमाशों की तलाश में इधर-उधर भागदौड़ की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img