
हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अधिकांश खाप पंचायतें, ‘इंडिया’ मोर्चे की अधिकांश पार्टियां और तमाम वामपंथी संगठन जैसे किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू, महिला समिति, लेखक और कवि और हरियाणा की अधिकांश जनता किसान मजदूर नौजवान महिला समिति, हरियाणा में अमन और शांति कायम करने की मुहिम में जुट गए हैं और इन सब ने मिलकर जैसे सांप्रदायिक ताकतों को जोरदार झटका दिया है। यहां के अधिकांश लोगों का मानना है कि ‘बाहरी लोगों’ ने शांति के वातावरण को बिगाड़ा है। यहां दोनों समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे थे।