Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बालिकाएं सकारात्मक सोच के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें

  • चकहरेटी स्थित बाल सुधार गृह में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बालिकाओं को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो शिक्षा प्राप्त कर लेता है उसका कोई शोषण नहीं कर सकता, उसे कानून के साथ साथ अपने अधिकारों का ज्ञान हो जाता है। उन्होंने बालिकाओं से सकारात्मक सोच के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

नगरायुक्त नगर निगम व एनजीओ फोर्स द्वारा आई टी सी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से चकहरेटी स्थित बाल सुधार गृह में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस देश में नारी शक्ति का सम्मान नहीं होता वह देश कभी सशक्त और खुशहाल नहीं हो सकता।

उन्होंने महिलाओं से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं के योगदान के बिना स्वच्छता अभियान की सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम की शुरुआत बाल सुधार गृह की बालिकाओं वर्षा, आसमीन व आंचल द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई।

नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.ए के त्रिपाठी ने बालिकाओं से महिलाओं को जागरुक करने का आह्वान करते हुए कहा कि नारी ही समाज को दिशा देने वाली शक्ति है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं बेटी को संस्कार देने के साथ ही बेटों को संस्कार देने पर भी ध्यान केंद्रित करें और बेटा बेटी के बीच भेदभाव न करें तो नारी सशक्तिकरण के लिए आयोजनों की आवश्यकता नही रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, एनजीओ फोर्स के कोर्डिनेटर मौ.अर्श, मौहल्ला कमेटी की रेखा व बाल सुधार गृह के प्रबंध निदेशक वीपी सिंह ने भी संबोधित किया।

बाल सुधार गृह की बालिका दीपा ने नारी के महत्व और नारी व्यथा को मैं नारी हूँ शीर्षक से एक ऐसी भावपूर्ण कविता के रुप में प्रस्तुत किया कि कार्यक्रम में मौजूद अनेक महिलाएं भावुक हो गयी। बालिका शाहिन व इल्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रेणु, रेखा, प्रियंका, निशा, अंजलि, रिंकू, तुलसी, दीक्षा, लक्ष्मी, वर्षा, सोनिया, नैना, शिवानी आदि को नगरायुक्त ने प्रमाणपत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, बाल गृह की अधीक्षक कु.रीना, एन जी ओ फोर्स के तबरेज, आशा व अरुण आदि शामिल रहे। संचालन नरेश ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img