Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर निकाली पद यात्रा

  • केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने ग्राम नांगल जट से हल्दौर स्थित शहीद स्मारक तक पद यात्रा निकाली। पद यात्रा का नेतृत्व कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोक चन्द शर्मा ने किया।

मंगलवार को निकली गई पदयात्रा से पूर्व ब्लाक कांगेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने ग्राम नांगल जट्ट स्थित जिला सचिव चौधरी हुकुम सिंह के आवास पर ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओ द्वारा पद यात्रा के बिलाई शुगर मिल पहुंचने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए चौधरी घसीटा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

पद यात्रा ग्राम खेड़की टप्पा, बिलाई, कूकड़ा गांव से होती हुई हल्दौर नगर के विभिन्न वार्डों से निकलते हुए शहीद स्मारक पहुंची। जहां सभी ने पुष्प अर्पित करते हुए सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की। साथ ही किसान आंदोलन में जो किसानों पर मुकदमें किये गए हैं उन्हें वापस लेने की मांग की।

ब्लाक अध्यक्ष ने प्रदेश के बिगड़े हालातों के प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। पद यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, डा.ओमप्रकाश सिंह, नरदेव सिंह सैनी, संजय शर्मा, आशाराम, सर्वेश कश्यप, डेविड जलाल, विनय, फरमान अंसारी, उदित ठाकुर, रोहन चौधरी, हाजी शरीफ, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img