जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: वर्तमान समय में आधार कार्ड बनवाने में आ रही परेशानियों को देखते हुए डाक विभाग द्वारा बुधवार को विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर आधार से संबंधित कार्य कराने के लिए सुबह सात बजे से ही आवेदकों की भीड़ जुटने शुरू हो गई है।
सिटी डाकघर डिप्टी पोस्ट मास्टर रतन सिंह ने बताया कि प्रवर डाक अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं मेरठ मंडल प्रभारी वीर सिंह के निर्देश के अनुसार सभी उप डाकघरों एवं डाकघरों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें की मेरठ सिटी प्रधान डाकघर, कैंट प्रधान डाकघर, लालकुर्ती मुख्य डाकघर, यूनिवर्सिटी उप डाकघर साधना, मोदीपुरम सहित 19 उप डाकघरो में आधार संबंधित कार्य किया जा रहा है।
बता दें कि आधार कार्ड में आ रही परेशानियों को देखते हुए डाक विभाग द्वारा यह विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया। क्योंकि इस तरह का विशेष अभियान पहले भी चलाया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने आधार संबंधित कार्य कराए थे।

