Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मुख्य सचिव के पत्र के दो साल बाद टूटी पावर अफसरों की नींद

  • अरसे से टीजी-टू के लंबित प्रकरणों पर कर्मचारी नेताओं से की वार्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सेवा संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव के 17 मई 2022 को भेजे गए पत्र के निर्देशों के अनुपालन के लिए पावर अफसरों की नींद टूटने में दो साल लग गए। उक्त पत्र में प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, व सचिव समेत विभागध्यक्ष, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया गया था। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया था कि उक्त के संबंध में 24 मई 2019 व 27 जुलाई 2021 को भी इसी आश्य के साथ पत्र भेजकर निर्देश किया गया था।

कर्मचारी नेता अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव के उक्त पत्र के संदर्भ में टीजी-टू व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए बुलायी गयी बैठक में पीवीवीएनएल के जो अफसर शामिल रहे उनमें एसके पुरवार निदेशक, एसएम गर्ग मुख्य अभियंता, कार्मिक अधिकारी प्रभात कुमार, पारुल चौधरी व मनीष यादव तथा अरुण कुमार प्रशासनिक अधिकारी शामिल है। इसके इतर कर्मचारी नेताओं में चंद्रभूषण केंद्रीय अध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद प्राविधिकि कर्मचारी संघ, मो. वसीम केंद्रीय महासचिव, कवितेन्द्र बच्चस, पश्चिमांचल परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार पश्चिमांचल परिक्षेत्रीय महासचिव, जिला संरक्षक श्रीओम व प्रवीण कुमार शामिल हैं।

तकनीशियन को साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश वाले दिन न बुलाएं यदि बुलाएं तो प्रतिकार अवकाश मिले। इस संबंध में मुख्य अभियंता ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कैश काउंटर पर ड्यूटी करने वाले टीजी-टू से प्रति दिन कैश लेकर उन्हें पक्की रसीद दी जाए। इस संबंध में तत्काल आदेश जारी। परीक्षणशालाओं में निर्धारित मानदंडों के अनुरूप स्टॉफ सुनिचित किया जाए। साथ ही प्रतिमाह पेट्रोल भत्ता, विभागीय सीम एवं टीए अनिवार्य रूप से दिया जाए।

दूल्हा-दुल्हन में चले थप्पड़

दौराला: क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सायं एक प्रेम विवाह के दौरान शादी की रस्मों में देरी होने पर जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन में जमकर थप्पड़बाजी हुई। थाना क्षेत्र के सरसवा निवासी एक युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली स्थित द्वारिकापुरी निवासी उसके साथ कार्य करने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम प्रसंग चला और दोनों ने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए शादी की बात की। जिसके बाद दोनों के परिवारों ने शादी कराने का फैसला लिया।

सोमवार का दिन शादी समारोह के लिए तय हुआ और दुल्हा प्रेमिका के घर बरात लेकर पहुंचा। शादी समारोह में रस्मों में थोड़ी देर होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, लेकिन कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कार्य संपन्न कराया, लेकिन जयमाला के दौरान रस्मों में देरी होने के चलते दुल्हा और दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। जयमाला के दौरान कहासुनी होने पर दुल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दुल्हन ने भी एक के बाद एक दुल्हे को दर्जनों थप्पड़ मार दिए।

थप्पड़ बाजी होते ही दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया और जमकर कहासुनी के साथ मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। पुलिस के सामने दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ। जिसके बाद दुल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस लौट गया। देर रात तक इस मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर नहीं आई है, शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img