जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरू नानक दरबार एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से आरंभ हुई पर प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकली गई प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में जाकर संपन्न हुई।
बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उदघोष के साथ प्रभात फेरियों का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जिला गुरुद्वारा प्रबन्ध कमेटी के जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह को कमेटी के प्रधान राजू प्रिंस द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
प्रभात फेरी में गुरविंदर सिंह, सुरेंद्रपाल, अमनदीप सिंह, प्रवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, राजू प्रिन्स, हरभजन सिंह, गुरमुख सिंह, गुरुनाम सिंह और गुरचरण सिंह आदि शामिल थे।

