छेड़छाड़ की सूचना पर गांव में पहुंची थी डायल 112 पुलिस
जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: महिला के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्राम प्रधान व उसके भाई ने धक्का-मुक्की की। पुलिसकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।