Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

  • बिनौली के प्राचीन शिव मंदिर में हुआ आयोजन

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली: प्राचीन शिव मंदिर बिनौली में शुक्रवार को भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति की 8 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसमें प्रथम दिन महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली।

पंडित शिव हरि के निर्देशन में प्रातःकाल हवन कर मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन आदि क्रियाएं सम्पन्न की गई। इस उपरांत पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती गाते व भगवान राधा कृष्ण की जय जयकारों के नारे लगा रही थी।

गांव कई जगह पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर में आकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा की आयोजक विमला देवी, श्रीपाल जांगिड़, महिपाल जांगिड़, सुनील जांगिड़, पूर्व प्रधान मा. रमेश धामा, श्रीपाल धामा, नीतू धामा, रमेश विश्वकर्मा, महावीर विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, प्रेम भाटिया, रवि भाटिया, गुड्डू भाटिया आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img