Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आशु जाट को रिमांड पर लेगी परतापुर पुलिस !

  • मुंबई से आने के बाद बदमाश को मेरठ लाया जाएगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शातिर अपराधी और दर्जनों हत्याओं के आरोपी मुंडाली के आशु जाट को परतापुर पुलिस रिमांड पर लेकर मेरठ लाएगी। इस बदमाश के खिलाफ परतापुर के एक पेट्रोल पंप में लूट का मामला दर्ज है।

मुंडाली के लोटी गांव निवासी आशु जाट के खिलाफ 50 से अधिक मामले गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ में दर्ज है। इसने डेढ़ दर्जन हत्याएं, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है।

इसने गाजियाबाद और नोएडा में कई चर्चित हत्याकांडों को अंजाम दिया था। पुलिस से बचने के लिये मुंबई भाग गया था। जहां वो कांदीवली में फल बेचकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।

परतापुर इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि अभी आशु जाट मुंबई में है और हापुड़ की पुलिस उसे लेकर आएगी। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। दरअसल आशु ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप में लूटपाट की थी। उस रात तीन पेट्रोल पंपों में लूटपाट की गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img