Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण हुआ

  • पीएचसी नजीबाबाद में लगाया गया शिविर

जनवाणी संवादाता |

नजीबाबाद: पीएचसी नजीबाबाद में गर्भवती महिलाओं के परीक्षण के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में लगभग 200 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें विशेष रूप से स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए गए तथा समय-समय पर अपने स्वास्थ्य के परीक्षण के निर्देश दिए गए महिलाओं को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई ।

शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र नजीबाबाद में शासन की योजना के अंतर्गत पीएचसी प्रभारी डॉ फैज हैदर, डॉ अरुणिमा सक्सेना ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। इस दौरान महिला गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई।

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ फैज हैदर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में अधिकतर कई प्रकार की बीमारियां आने लगती है जिसमें खासतौर से खून की कमी, हाई ब्लड प्रेशर ,डायबिटीज आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में विशेष रुप से किस प्रकार की बीमारियों को देखा जाता है जिसके कारण उनका पीएससी में प्रधानमंत्री की योजना के अंतर्गत 9 तारीख को स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

महिला चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुणिमा सक्सेना ने बताया कि इस शिविर में गर्भवती महिलाओं को परीक्षण के बाद आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गयी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं व उनका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ रहें इसी के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग इन शिविरों के माध्यम से कार्य कर रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img