- परीक्षा नकलविहीन, शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बुधवार को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त बीएड परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा कड़े पुलिस पहरे के साथ-साथ सीसीटीवी की निगरानी में होगी। मंगलवार को डीएम जसजीत कोर ने कलक्ट्रेट सभागार में स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रतिनिधियों की बैठक ली।
उन्होेंने परीक्षा को कोरोना गाइड लाइन के प्रोटोकाल अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा के नोडल अधिकारी और वीवी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों केंद्र पर ही कोविड किट दी जाएगी। कक्षों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।

