- उच्च शिक्षा मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण
- अभियान के दौरान जिले में 2569 स्थानों पर रोपे गए पौधे
- एक जुलाई से 15 अगस्त तक रोपे जाएंगे 14,41,706 पौधे
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को जिला वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 का मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रस्तावित पुलिस लाइन स्थित शक्ति वन में मुख्य अतिथि और जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी तथा नोडल अधिकारी/ सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। श्री जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तो, हिंदू कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं ने नृत्य कर पर्यावरण का संदेश दिया।
राज्यमंत्री ने नीम, पीपल, जामुन आदि के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि ये वृक्ष छाया देने के साथ-साथ आक्सीजन भी देते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास बढ़ रहा है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लक्ष्य 14,41,706 के सापेक्ष 27 विभागों द्वारा जन सहभागिता को जोड़ते हुए 2569 साइट पर मंगलवार को 10.30 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा, और अन्य शेष पौधों का रोपण 6-7 जुलाई और 15 अगस्त को होना है।

