- स्वाथ्यकर्मियों ने की पीएचसी पर तैनाती की मांग
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के समूह ग व घ के महिला-पुरूष कर्मचारी कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि महानिदेशक स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण के आदेशानुसार पटल क्षेत्र परिवर्जन न किए जाने के आदेश हैं। जबकि उनके पटल परिवर्तन किए जा रहे हैं। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचार संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ को पत्र भेजते हुए बताया कि पटल परिवर्तन न किए जाने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर स्वाथ्यकर्मियों का क्षेत्र पटल परिवर्तन नहीं किया गया है। इसलिए सभी कर्मचारियों की परेशानी का समाधान पीएचसी पर ही अन्य जिलों की भांति तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर लोकेश चौधरी, उषा मलिक, अफसर जहां समेत दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

