Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

35 हजार बीएड छात्रों को प्रमोट करने की तैयारी

  • अगले सप्ताह जारी हो सकता है परिणाम
  • 6 अक्टूबर से शुरु होगी बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित बीएड कॉलेजों के बीएड छात्र-छात्राओं को शासन के निर्देशानुसार अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी विवि स्तर पर शुरु कर दी गई है। कोविड-19 के चलते इस वर्ष बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जाएगी।

विवि केवल द्वितीय यानि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराएगा। ऐसे में प्रथम वर्ष के करीब 35 हजार छात्र-छात्राओं को प्रमोट होने का लाभ मिलेगा। बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 6 अक्टूबर से आरंभ होने जा रही हैं,जिसकों लेकर विवि की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आधार पर प्रथम वर्ष के छात्रों के नंबर तय होंगे। बता दें कि जब यह छात्र-छात्राएं वर्ष 2021 में परीक्षा देंगे तो उसमें मिले अंकों का औसत प्रथम वर्ष का औसत माना जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी इन औसत नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो वह स्पेशल परीक्षा के जरिए बीएड प्रथम वर्ष के पेपर दे सकता है।

अगला सप्ताह जारी होगा परिणाम

बीएड छात्रों को प्रमोट करने के लिए विवि में अगले सप्ताह बैठक का आयोजन होने जा रहा है। जिसके बाद प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। विवि की ओर से छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म जमा करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके साथ ही फार्म में करेक्शन का कार्य भी विवि में साथ-साथ किया जा रहा है। प्रति कुलपति प्रो.वाई विमला का कहना है कि अगले सप्ताह बीएड के छात्रों को प्रमोट कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img