Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

हर-हर गंगे, घर-घर गंगे अभियान की तैयारियां शुरू

  • वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का दूसरा दिन

जनवाणी संवादाता |

नजीबाबाद: शांति कुंज जोनल कार्य गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में वेद स्थापना प्रचार के दूसरे दिन वेद स्थापना की गयी। रविवार को गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि आगामी वर्ष 2021 में हरिद्वार में महाकुंभ हैं, इसके साथ ही अद्भुत संयोग है कि शांतिकुंज हुई स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए शांतिकुंज ने हर हर गंगे घर-घर गंगे अभियान के अंतर्गत गंगाजल, कुम्भ महत्व की पुस्तकें, देव स्थापना चित्र घर घर पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं को दिया है।

जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है, और गांव गांव जाकर वेद स्थापना की जा रही है शहर में चलाए जा रहे वेद स्थापना के दूसरे दिन विकास जूनियर हाई स्कूल आदर्श नगर में सौरभ गुप्ता बरखा गुप्ता ने वेदों की स्थापना कराई। वेद स्थापना पर श्रीमती मधुबाला गुप्ता ने कहा कि वेदों के ज्ञान को अपने आचरण में उतारना चाहिए। इस मौके पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, छत्रपाल सिंह, विजय सिंह, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img