Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

राम मंदिर के लिए चंदा अभियान में राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पांच लाख रुपये का चेक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान शुरू हो चुका है। देश में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये का चंदा दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,00,100 रुपये की निधि मंदिर ट्रस्ट को सौंपी है। चेक के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह चंदा ट्रस्ट को सौंपा है।

राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए आज से धन संचय अभियान शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति ने पांच लाख एक सौ रुपये देकर इस अभियान की शुरुआत कर दी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के तहत 27 फरवरी तक देश में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी और चंदा इकट्ठा किया जाएगा। लोगों से जो पैसा मिलेगा वो राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी। इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही भगवान राम की छवि भी होगी। इस अभियान के तहत पैसा देने वालों को ये पर्ची रसीद के तौर पर दी जाएगी।

वहीं 2 हजार रुपये से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी, जिससे वो आयकर छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर धन संग्रह अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति से करने के बाद उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी। वहीं देश के प्रधानमंत्री से लेकर दूरदराज इलाके के गांवों तक इस अभियान के तहत पहुंचने की योजना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img