Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आएंगे शामली

  • स्वर्गीय अजय संगल के आवास पर परिजनों से करेंगे भेंट

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को शामली आ रहे हैं। वे यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय अजय संगल को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही, शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे। उसके बाद बागपत के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करीब साढ़े तीन माह के भातर शामली का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे गत 23 मार्च को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले आए थे। तब उन्होंने जहां भाजपा जिला कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर संगठन से जुड़े लोगों कोजीत का मंत्र दिया था, वहीं पार्टी के कार्यक्रमों की बेसिक जानकारी भी न रखने वाले पदाधिकारियों को नसीहत भी दी थी। इसके अलावा मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा सम्मेलन और कैराना में किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत की थी।

उप्र में भाजपा के मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का 8 जून का कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार, स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को सबसे पहले मेरठ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उसके बाद मुजफ्फरनगर और फिर नानौता में राज्यमंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप के आवास पर पहुंचेंगे।

फिर, शामली में शाम करीब 4:15 बजे पहुंचें। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय अजय संगल के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। बता दें, अजय संगल का अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। शामली के बाद वे बागपत के लिए रवाना हो जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img