Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जल चढ़ाने से मना करने पर पुजारी से मारपीट, चार घायल

जनवाणी ब्यूरो |

थानाभवन: क्षेत्र के गांव देवीपुरा में पीपल पर तेल के बजाये पानी चढ़ाने से मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुजारी को छुड़ाने आए भक्त सहित पर भी हमला कर दिया। हमले में पुजारी और भक्त समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह मामला थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा का है। शनिवार को गांव के ही बिल्लू, जयवीर मंदिर में पीपल पर जल चढ़ाने लगे। आरोप है कि पुजारी ने उनको टोकते हुए कहा कि आज शनिवार का दिन है, पीपल पर जल न चढ़ाकर तेल चढ़ाया करो। आरोप है कि इस बात से खफा बिल्लु तथा जयवीरने पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुजारी को पिटता देख गांव के ही अमन पुत्र तेजपाल ने उन्हें यह सब करने को मना किया। तभी उक्त युवकों के साथी बिंदर और नरेंद्र लाठी डंडों के साथ मंदिर में आ गए और अमन को भी पीटना शुरू कर दिया। तभी अमन को छुड़ाने आए उसके भतीजे अमित, पत्नी प्रमिला व भतीजी सोनिया को भी लाठी डंडों से पीट कर फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पर पहुंचे अमन, प्रमिला, सोनिया का पुलिस ने मेडिकल कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img