Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का वडोदरा में भव्य रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी रहा मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आज एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़े और स्वागत में उमंग दिखी। इस अवसर पर देश की पहली महिला कर्नल के रूप में प्रसिद्ध कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

प्रधानमंत्री के साथ यह क्षण उनके परिवार के लिए गर्व का था। कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर पूरे राज्य में उत्साह और तैयारियों का माहौल है।

कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार शामिल

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, “मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया।

82,950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री दाहोद, भुज और गांधीनगर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 82,950 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए उन्हें बधाई देने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोग एकत्र हुए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला दौरा

भाजपा विधायक निमिषा सुथार कहती हैं, “पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात की धरती पर आ रहे हैं। सबसे पहले सिंदूर ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं जुटेंगी। वहां से दाहोद की धरती पर नरेंद्र मोदी के हाथों 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और अनावरण होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी का यह पहला गुजरात दौरा है और छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर दूरदराज के गांवों की महिलाओं तक में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img