Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को रंगोत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। इस बीच पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन।

हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उन महिलाओं का संकलन भी साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा ‘मन की बात’ में दर्ज की गई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्रों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने छात्रों को तिलक लगाया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मंगलवार को नई दिल्ली में होली मनाई।

दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में मंगलवार को होली के मौके पर सभी खूब रंग खेला। होली समारोह के दौरान एक दूसरे को रंग लगातीं युवतियां।

मुंबई में युवाओं का होली का खुमार सिर चढ़कर बोला। यहां मंगलवार को ही होली मनाई गई। लोगों ने जमकर रंगा खेला और जश्न मनाया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो भी होली समारोह में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचीं।

अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने कहा कि इस तरह के माहौल पर यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने महसूस किया कि यह माहौल बहुत ही शानदार है। हैप्पी होली!

राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। पार्टी नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर उन्होंने कल घोषणा की थी कि वह आज ध्यान करेंगे और होली नहीं मनाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img