Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैच देखने पहुंचे स्टडियम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। इस मैच को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गए हैं।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने अपनी अपनी टीम के कप्तान को टोपी देकर सम्मानित किया है। तत्पश्चात मैदान पर एक चक्कर लगाया और इसके बाद राष्ट्रगान के समय अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे।

दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दोनों देशों के नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मधुर और मजबूत संबंधों की मिसाल पेश की। इस मैच में टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया था, जिसमें दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों के 75 वर्षों को दिखाया गया।

टॉस के बाद रवि शास्त्री पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम की गैलरी में पहुंचे। यहां भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई खास लम्हों को संजोया गया है।

रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को इनके बारे में बताया। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबलों के बारे में भी रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को बताया।

पहले दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके प्रधानमंत्री भी थे। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और राष्ट्रगान में साथ खड़े रहे।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास आर्टवर्क भेंट की, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध दर्शाए गए हैं।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग्स पर पंचलाइन “75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट” है।

होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img