- ग्राम भागूवाला के प्राइमरी स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
भागूवाला: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर भागूवाला क्षेत्र के तमाम लोगों ने प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण सुना।
प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम ग्राम भागूवाला में प्राइमरी स्कूल भागूवाला फर्स्ट में किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में किसान कृषि बिलों पर विस्तार से लोगों को समझाया।

इस मौके पर ग्रामीण मुकेश आर्य मुकेश गुप्ता, नरेश कुमार, कैलाश राजपूत, मुकेश राजपूत ,ओमप्रकाश , ग्रामप्रधान डॉ अयूब, ग्राम सेक्रेटरी गौसिया अंसारी, पुलिस चौकी प्रभारी भागूवाला रामचंद्र सिंह ,कॉन्स्टेबल आदित्य मलिक ,राजीव कुमार सुल्तान फैजान मकसूद कालू कालू रामलाल कई दर्जन संख्या में लोगों ने सुशासन दिवस के उपलक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी को लाइव सुना।

