- जिलाध्यक्ष ने गांव ढिढांली में पौधारोपण किया शुभरम्भ
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अर्न्तगत 70 ग्राम पंचायतो में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने मंडलों की ग्राम पंचायतों में स्कूलों, मंदिरों, सडकों, सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कैराना विधानसभा के मंडल झिंझाना के ढिंढाली गांव में पौधारोपण किया व उसके बाद गांव के सम्मानित व्यक्तियों को प्रकृति से जुड़ने के लिए पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत पौधारोण को बढ़ाने का संकल्प लिया। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी एवं किसानों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन 17 सितम्बर का है, जिसे सेवा सप्ताह के रूप में 20 सितम्बर तक मनाया जा रहा है।
जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह ने ग्राम मादलपुर के पशु चिकित्सालय में पौधारोपण किया। पिछडा आयोग सदस्य डा. रामजीलाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष व सेवा सप्ताह के जिला संयोजक आनंद पुंडीर, अजय संगल, छत्रपाल कश्यप, अनुज राणा कार्यक्रम संयोजक रामपाल प्रधान ने ग्राम दथेडा, जिला महामंत्री विशेष सरोहा, दामोदर सैनी, कपिल पंवार, अनिल चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरिवंद कुमार व सभी मंडल अध्यक्षों, रीनू सरोहा, सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, विक्की देशवाल अंकित कुमार आदि ने पौधारोपण किया।

