Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

प्रधान के 1804 और बीडीसी के 1794 पर्चे जमा

  • ब्लॉक कार्यालयों पर 989 मेंबरों ने भी भरे पर्चे
  • डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में तीसरे चरण में आगामी 26 अप्रैल को प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन विकास खंड कार्यालयों पर ग्राम प्रधान पद के लिए 1804, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1794 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए महज 989 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ब्लॉक मुख्यालयों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायला लिया। अधिकांश जगह कोरोना-19 की गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ती रहीं। हालांकि हर ब्लॉक मुख्यालय पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई थी लेकिन उम्मीदवार और प्रस्तावक गंभीर नजर नहीं आए।

50 3

जनपद में 230 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद तथा ग्राम पंचायत सदस्य तथा पांच विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार की प्रात: आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई। नामांकन प्रक्रिया पर जहां तीसरी नजर का पहरा रहा, वहीं सूरज के चढ़ने के साथ-साथ व्यवस्थाएं भी चरमराती चलाई गई। ब्लॉक मुख्यालयों पर कोविड-19 हेल्प लाइन तो बनाई गई थी लेकिन उसका अनुपालन बहुत कम प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों ने किया।

बिना मास्क के ब्लॉक परिसरों में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक घूमते नजर आए। इसलिए जनपद में एक बार फिर कोरोना के दंश का खतरा बढ़ने की संभावना बन गई है।

नामांकन पत्र जमा करने के पहले दिन पांचों ब्लॉकों ग्राम प्रधान पद के लिए 1804 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1794 और ग्राम पंचायत सदस्य के 989 पदों पर नामांकन पत्र जमा किए गए। इनमें शामली ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद पर 243, बीडीसी पर 384 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 107 पर्चे दाखिल किए गए।

थानाभवन ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद पर 405, बीडीसी के 343 व ग्राम पंचायत सदस्य के 249 पर्चे जमा हुए। इसी तरह कैराना ब्लॉक पर प्रधान पद के 339, बीडीसी के 341 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के महज 168 और ऊन ब्लॉक पर ग्राम प्रधान पद के सर्वाधिक 561, बीडीसी के 381 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 242 नामांकन पत्र जमा हुए। दूसरी ओर, कांधला ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान पद के 256, बीडीसी के 245 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 213 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

कांधला ब्लॉक में जमा हुए 684 पर्चे

एआरओ संतोष कुमार अग्रहरी ने बताया कि कांधला ब्लॉक पर पहले दिन 33 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 256, बीडीसी के 215 तथा मेंबर के 213 ने अपने नामाकंन पत्र जमा किए। इस दौरान तहसीलदार कैराना प्रवीण कुमार, बीडीओ पुनीत कुमार के साथ विकास खड स्टाफ व्यवस्था में रहा।

थानाभवन में पहले दिन 997 नामांकन

थानाभवन ब्लॉक शाम 5 बजे तक कुल 997 नामांकन जमा हुए। जिनमें ग्राम प्रधान के 405, ग्राम पंचायत सदस्य के 249 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 343 लोगों ने नामंकन किए। नामांकन स्थल का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बीडीाओ डा. पंकज कुमार को कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही, नामांकन करने के लिए लाइन में लगे प्रत्याशियों के लिए नामांकन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को पूरी करने के लिए भी कहा।

ऊन में सर्वाधिक 1179 पर्चे दाखिल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन भारी संख्या में उम्मीदवार नामांकन कराने पहुंचे। ब्लॉक कार्यालय पर नामांकन के लिए 16 सीटें लगाई गई थी जिनमें 10 सीटें ग्राम प्रधान पद तथा 6 सीटें क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु लगाई गई। मंगलवार सुबह से ही उम्मीदवार लाइन में लगे रहे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु कड़े इंतजाम किए गए थे मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया तथा पुलिस द्वारा उम्मीदवार के साथ एक प्रस्ताव को ही अंदर जाने दिया गया।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उम्मीदवारों को सैनिटाइजर से हाथ साफ कराये। दोपहर बाद जिला अधिकारी जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने ब्लक कार्यालय पर पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को कोरोना की गाइडलाइन देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिलाओं की लाइन अलग कर पहले नामांकन करने के निर्देश दिए।

उम्मीदवारों ने भी कोरोना को ध्यान में रखते हुए बगैर जुलूस के नामांकन करने आए। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद के 560 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 238 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 381 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रही उम्मीदवार लाइन में एक दूसरे से सटे रहे।

चिलचिलाती धूप में भी उम्मीदवार लाइन में लगे रहे जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गांव नाईनगला सकोती से आई महिला 3 माह के बच्चे के साथ नामांकन हेतु आई महिला द्वारा मास्क न लगने के कारण जिलाधिकारी ने उसे मास्क लगाने तथा अधिकारियों को महिलाओं का नामांकन पत्र पहले जमा कराने के निर्देश दिए।

शासन द्वारा प्रधान पद हेतु सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु अदेय प्रमाण पत्र अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था लेकिन फिर भी ब्लक कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए बाद में पत्रकारों द्वारा अधिकारियों से पूछा गया जिसके बाद अदेय प्रमाण पत्र देने बंद किए गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img