Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जेल में बंदी की हालत बिगड़ी, मौत

  • जिला कारागार प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दी सूचना

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: जिला कारागार में एक बंदी की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जेल प्रशासन ने बंदी की मौत की सूचना परिजनों को दे दी है।

बिजनौर कोतवाली नगर के गांव काजीवाला निवासी शहनावाज (36वर्ष) अपनी पत्नी की हत्या के मामले में तीन अक्टूबर 2018 को जेल भेजा गया था। सोमवार की दोपहर उसके सीने में तेज दर्द हुआ, तो उसको जेल के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

तबियत में सुधार नही होने पर शहनवाज को शाम को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना मृतक बंदी के परिजनों को दी। शहनवाज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि बंदी के सीने में सोमवार की दोपहर दर्द हुआ था। उपचार के लिए जेल के अस्पताल भर्ती कराया था। उसके बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img