Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बदलती जिंदगी पुस्तक का कारागार राज्य मंत्री ने किया विमोचन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर फतेहपुर कारागार में निरुद्ध निरक्षर बंदियों द्वारा कारागार में रहते हुए जो पढ़ना – लिखना सीखा है, उस पर बनी पुस्तक “बदलती जिंदगी – बंदियों के साक्षरता की ओर बढ़ते कदम” का विमोचन गुरुवार को लखनऊ में कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की धर्मवीर प्रजापति द्वारा किया गया। इस पुस्तक में उन महिला व पुरुष बंदियों द्वारा अपनी कहानी अपनी जुबानी बयां की गई है, जोकि जेल में प्रवेश के समय निरक्षर थे परंतु अब वे पढ़ना – लिखना सीख चुके हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कारागार राज्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के अनुरूप व शासन की नियमावली के तहत कारागार को सुधार ग्रह के अनुरूप बनाना व बंदियों को साक्षरता की ओर ले जाना ही मुख्य मक़सद है। विमोचन के बाद हुई दूरभाष पर चर्चा के दौरान जेल अधीक्षक खान ने अवगत कराया कि पुस्तक विमोचन के उपरांत कारागार राज्य मंत्री ने पुस्तक व पुस्तक लिखने में रुचि दिखाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भूरि – भूरि प्रशंसा की, इसी के साथ जेल अधीक्षक ने सर्वप्रथम जेल अध्यापक अक्षय प्रताप सिंह उसके बाद अन्य अध्यापकों का आभार प्रकट किया एवं साक्षर हुए बंदियों व उनके सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img