Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

प्राइवेट बस ने बाइक सवार दम्पति को मारी टक्कर, पत्नी की मौक़े पर मौत

जनवाणी ब्यूरो |

बेहट: दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर कोतवाली क्षेत्र के बेहट विधुत उप केंद्र के पास एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे पत्नी की मौक़े पर दर्दनाक मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उठाकर तुरंत सी एच सी में भर्ती कराया तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के गांव पुवांरका निवासी कुलबीर अपनी पत्नी मोहिनी के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के किसी गांव में रिश्तेदारी में गये थे। रविवार की दोपहर वे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे जैसे ही वह बेहट के बिजलीघर के पास पहुँचे तो पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस संख्यां यूके07 पीए-3472 ने बाइक सवार दम्पति को अपनी चपेट में ले लिया ओर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोहिनी (45 वर्ष) की मौक़े पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पति कुलबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर तुरंत सी एच सी पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी परिजन भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img