Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ के विकास को लेकर विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी स्थल के समेकित पर्यटन विकास के लिए बजट में 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था किये जाने पर नगर विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग व महामंत्री किशोर शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

कल देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलकर उनका धन्यवाद करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ के विकास को लेकर जिस प्रकार बजट में व्यवस्था की गई है उससे सभी श्रद्धालु बहुत खुश है।

अब माँ शाकुम्भरी देवी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य होंगे जिसका लाभ वहां दर्शन के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओ को होगा। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान नही दिया जिस कारण वहां आवश्यक सुविधाओ का अभाव है और वह पिछले लगभग दो वर्ष से वहां के विकास के लिए प्रयासरतथे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से विकास की उम्मीद जगी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूरा देव से पुल निर्माण भी अतिशीघ्र कराए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहां के विकास की ओर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान है।

वहीं सहारनपुर के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधान किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विप्र परिवार, सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा दिए गए धन्यवाद पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए। साथ ही माँ शाकम्भरी देवी का चित्र भी भेंट किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img