जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: जिला पंचायत के पूर्व चेयरमन एवं मवाना ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख रामसिंह के निधन पर राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा ने शोक संदेश भेज कर दुख जताया है।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जाटव ने पिनाई में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह के आवास पर पहुँचकर उनके परिजनों को सौंपा।
कांग्रेसियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।इस दौरान उनके साथ स्वर्गीय राम सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रेमपाल सिंह व चौ. यज्ञवीर सिंह, बिजेंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि थे।

