Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

प्रियंका की किसान महापंचायत छह को

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत छह मार्च को होने जा रही है। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी काफी एक्टिव दिख रहीं हैं। खासकर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक के बाद एक किसान महापंचायत कर रही हैं।

सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ में महापंचायत करने की योजना फाइनल की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया है कि प्रियंका का कार्यक्रम छह मार्च को संभव हैं। उम्मीद की जा रही है कि कैली को ही आला कमान किसान महापंचायत के लिए फाइनल करें।

इसके संबंध में पार्टी तैयांरियों में लग गई है। किसानों के समर्थन में मेरठ में छह मार्च को किसान महापंचायत होने जा रही है। पार्टी हाईकमान से निर्देश मिलते ही स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान महापंचायत के स्थान को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति नहीं है।

हालांकि सरधना के कैली गांव में ही किसान महापंचायत को प्राथमिकता में रखा गया है, लेकिन स्थान को लेकर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जल्द निर्णय लेंगे। बैठक कर मंथन करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कार्यकतार्ओं को निर्देश देते हुए बताया कि किसाना महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेंगे और पंचायत में आने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता किसानों से कृषि कानून को वापस कराने के लिए एकजुटता का संदेश देंगे। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने किसान महापंचायत की तैयारी के निर्देश दिए हैं। मामूल हो कि 15 फरवरी को सरधना के कैली गांव में किसान महापंचायत होनी थी।

तैयारी भी चल रही थी, लेकिन पार्टी हाईकमान ने यह कहते हुए मेरठ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था कि बिजनौर और मेरठ में एक ही दिन किसान महापंचायत कर पाना सम्भव नहीं है। प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि महापंचायत की तैयारियों के लिए शनिवार को एक बैठक पार्टी कार्यालय पर भी बुलाई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी व प्रवक्ता पीसीसी अखिल कौशिक ने बताया कि प्रियंका की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img