जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आपको किसी से कम न समझें। योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न दिव्यांगजन हितार्थ योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने 150 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण की।

