Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: आल इंड़िया धनगर समाज महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 297वी जयंती पर धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ गांव मीरापुर में शोभा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र धनगर ने की। मंगलवार को आल इंड़िया धनगर समाज महासंघ उत्तर प्रदेश के देवी अहिल्याबाई होल्कर की 297 वी जयंती पर गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास हवन यज्ञ कर आगंतुको को प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात हनुमान मंदिर के पास से ही शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा गांव नया गांव मीरापुर की गलियों से होते हुए भुमिया मंदिर के पास से होकर गुजरी।

46 6

शोभा यात्रा के दौरान समस्त गांव वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा का समापन वापस बाईपास रोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया। इस दौरान आल इंड़िया धनगर समाज महासंघ उत्तर प्रदेश के मंडल उपाध्यक्ष डा कुलदीप धनगर व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र धनगर ने संयुक्त रूप से कहा कि आॅल इंड़िया धनगर समाज महासंघ उत्तर प्रदेश के द्वारा पहली बार देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हवन यज्ञ व शोभायात्रा का आयोजन किया गया हैं। उन्होनें देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किये गये कार्यो के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस दौरान राजेन्द्र धनगर, डा कुलदीप धनगर,नीरज धनगर,प्रदीप धनगर आदि धनगर समाज के लोग उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img