- गिरोह की मुखिया को नेतानी पुकारते हैं पुलिसकर्मी
- मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: मुरादाबाद में पकड़ी गई चैन स्नेचर तीनों बहने एक गैंग की सदस्य हैं।जिनकी मुखिया इनकी रिश्तेदार है। मुखिया को कई सफेदपोश व खाकी धारियों से गहरे संबंध जगजाहिर है।
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व मुरादाबाद पुलिस ने कस्बे के मौहल्ला इस्लामनगर निवासी तीन बहनों क्रमश: कविता उर्फ अत्ता पत्नी विजय़ रिंकी उर्फ पिंकी पत्नी वीर सिंह उर्फ पंजू एवं पूजा पुत्री राजेंद्र को आशियाना कालोनी निवासी अर्चना शर्मा नामक महिला के गले की सोने की चैन चोरी करते रंगेहाथ पकड़कर जेल भेजा है।
बतौर पुलिस के अनुसार तीनों बहनें संगठित गिरोह बनाकर बडे शहरों में रिक्शा़ व बस और टैंम्पो में बैठी महिला सवारियों के पहने जेवर पलक झपकते ही साफ करने की घटनाओं को अंजाम देती है।
तीनों के विरुद्ध मुरादाबाद के अलावा रामपुर बरेली और नजीबाबाद जीआरपी सहित कई थानों में अलग अलग मामलें दर्ज है। बतौर मौहल्ला वासियों के अनुसार तीनों बहनें यहां करीब तीन दशक पूर्व बसें नट परिवार की बहु है। इससे पूर्व वे जेल भी जा चुकी हैं।
इनकी मुखिया एक रिश्तेदार ही है। जिसके कई सफेदपोशो़ व पुलिस कर्मियों से गहरे ताल्लुक जग जाहिर है। यहां से ट्रांसफर हो चुके कई पुलिस कर्मियों और वर्तमान में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों की अब भी बदस्तूर आना जाना है। सूत्रों के अनुसार उक्त मुखिया पुलिस की मुखबिरी भी करती है।
पुलिसकर्मी मुखिया को नेतानी पुकारते है। चर्चा है कि किसी माल के बंटवारे को लेकर नाराज मुखिया तीनों की मुखबिरी कर दी है। दावा किया जा रहा है कि मुखबिरी पर ही तीनों बहनें मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ी है। इस गिरोह के बूते पर कई सफेदपोश पुलिसकर्मी और ज्वैलर्स मालामाल हो रहे है।

