जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषि उत्पादक संगठन एफपीओजैविक खेती तथा जैविक उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, संक्रमित बीमारियों से सुरक्षित रहने का सक्षम उपाय जैविक खेती को प्रोत्साहित करना और कृषकों को उसके अंगीकार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि किसनों को उनके जैविक उत्पादकों का वाजिब मूल्य प्राप्त हो। उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उनके जैविक उत्पादकों का वाजिब दाम दिलाने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास करें ताकि उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
विशाल शर्मा 9837109552

