Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

वाद में पैरवी करें अभियोजन अधिकारी: आयुक्त

  • आईजी ने दिए नए गैंगस्टर रूल का अध्ययन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को आयुक्त सभागार में आयुक्त सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में जनपदवार कोर्ट में चल रहे समस्त वादों में अभियोजन अधिकारियों की ओर से की जा रही पैरवी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त अभियोजन अधिकारी प्रत्येक वाद में प्रभावी पैरवी करना सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी स्थिति में अपराधी को समयान्तर्गत सजा दिलाई जा सके।

समीक्षा बैठक में आयुक्त सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कुछ वादों में गवाही एवं आवश्यक साक्ष्य के आधार पर प्रभावी पैरवी के माध्यम से अच्छी कार्यवाही की गई है, परन्तु यह अपर्याप्त है। समस्त अभियोजन अधिकारी इसको गंभीरता से लेते हुए अपने पक्ष को मजबूती के साथ संबंधित कोर्ट में रखें। तथा वाद को जल्द से जल्द अंतिम निर्णय तक पहुंच सके कार्यवाही सुनिश्चित करे। आईजी प्रवीण कुमार ने समस्त अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए गैंगस्टर रूल का ठीक से अध्ययन कर लिया जाए। तथा शासन की मंशा अनुरूप कार्यवाही समय से सुनिश्चित करें।

साथ ही अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण, गैंगस्टर एक्ट, पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध, फायर सेफ्टी एक्ट, ड्रग्स एक्ट, एन्वॉयर प्रोटेक्शन एक्ट, मर्डर, महिला रेप, हत्या जैसे लंबित वादों में प्रभावी पैरवी कर गवाही एवं साक्ष्य को समय से उपलब्ध कराकर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखें। जिससे लंबित वादों का निस्तारण समय सीमा अंतर्गत हो सके। इस अवसर पर मंडल के समस्त अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक

आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने वर्चुअल माध्यम से समस्त मंडलीय जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में लूट, हत्या, पोक्सो, एससीएसटी अत्याचार, महिला उत्पीडन, गौवध, आबकारी सशस्त्र, आगामी त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने आदि से संबंधित आपराधिक कृत्यो के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए शासन के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा गया।

लगातार फूट पैट्रोलिंग करने, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई जिला बदर एवं अन्य शर्तें लगाते हुए पुलिस से लगातार फॉलो करने के निर्देश दिए गए। आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत मंडल में समस्त सड़क मार्गो पर रोड सुरक्षा के मानकों के अनुरूप समस्त कार्यवाही करने के लिए कहा गया। सड़क मार्गो पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए गए। आईजी प्रवीण कुमार ने निर्देशित किया कि अभियान चलाकर सभी मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित कर लिया जाए।

आगामी विश्वकर्मा पूजा, दशहरा एवं अन्य त्यौहारो के दृष्टिगत समस्त डीएम व एसएसपी को निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहित मंडल के अन्य जनपदों के जिलाधिकारी व एसएसपी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को हार स्वीकारना भी सिखाएं

उषा जैन ‘शीरी’ बच्चों का मन कोमल और भावुक होता...

तन-बदन में आग लगाने वाली शब्दावली

राजनीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चलते चर्चा में...

दुनियाभर में अपनी किरकिरी कराते ट्रंप

न्याय तो न्याय होता है फिर वो अपनों के...

भ्रष्टाचार व्यापक समस्या

किसी भी लोकतांत्रिक समाज में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का...

Cricket News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह को बड़ा झटका, पिता खानचंद का हुआ निधन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज...
spot_imgspot_img