- राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना की बैठक का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रविवार को शहर के गांधी चौक स्थित कुटी मंदिर में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म को बचाने के लिए एक मंच पर आने का आहवान किया गया। रविवार को शहर के गांधी चौक स्थित शिव कुटी मंदिर में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कृष्ण महाराज का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि एकता में ही मजबूती होती है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को एक मंच पर आने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष निशीकांत संगल ने कहा कि सतातन धर्म को बचाने के लिए हमारे महापुरूषों ने बलिदान दिया है, जिसके लिए हमे भी आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, संगठन के जिलाध्यक्ष निशीकांत संगल, राघव, जगदीश, राजकुमार, मीरा चावला, सोनू चावला समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।
असहाय लोगों की मदद का लिया संकल्प
रविवार को शहर के हनुमान रोड स्थित रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद लक्ष्मीबाई महिला शाखा द्वारा नव वर्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी समाज सेवा के कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान इस वर्ष समाज सेवा के कार्य करने और असहाय लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। मौके पर पिंकी अग्रवाल, अंजली गर्ग, पूजा, अमिता वर्मा, निशा वर्मा, रश्मि जैन, रूपा गर्ग, किरण जैन, उषा गुप्ता, रूपा ,शालू, अमिता आर्य, रश्मि वर्मा, पूजा, मोनिका, सुधा अग्रवाल, कुमुद शर्मा मौजूद रही।

