जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कमिश्नर कार्यालय से लेकर डीएम कार्यालय तक भारत सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल के विरोध में पैदल मार्च निकाला व विधेयक की प्रतियां जलाई। इस दौरान प्रदीप कसाना ने कहा कि जो कृषि विधेयक मोदी सरकार ने पारित किया है व पूर्णतः किसान विरोधी है।
इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत बुरे हालात से गुजरने वाली है। यह विधेयक किसान हितैषी कम, व्यापारी हितैषी ज्यादा नजर आता है। क्योंकि अनेकों शर्तें इस विधेयक में ऐसी हैं, जो किसान को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देने वाली हैं।

सभी छात्रों ने मिलकर इस विधेयक का विरोध किया है तथा मोदी सरकार को चेताया है कि जल्द से जल्द इस किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए अन्यथा किसानों के साथ- साथ छात्र भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होेंगे। इस अवसर पर नकुल स्याल, प्रशांत कसाना, शुभम भड़ाना, आलम गगोल,साकिब चौधरी, प्रभात शुक्ला आदि छात्र मौजूद रहे।

