- गांव गढी हसनपुर के ग्रामीणों ने लगाए आरोप
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में दबंगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्मण कार्य शुरू कर दिया है। जिस पर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार से शिकायत की। तहसीलदार ने राजस्व निरीाक को कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गांव गढी हसनपुर में खसरा नंबर 730, 781 की भूमि अभिलेखो में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर गांव निवासी अनीश, दिलशाद, उस्मान, इस्तखार, इमरान पुत्र हनीफ ने कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू शुरु कर दिया है।
इससे पूर्व भी उक्त लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था जिसे लेखपाल, पुलिस ने रुकवा दिया था, लेकिन दोबारा फिर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। सोमवार को अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने इ तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार ने कानूनो व लेखपाल को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
प्रदर्शनकारियों में वाकत अली, नदीम, समीउल्लाह, जूमू खां, जमील, सावेज आदि शामिल रहे।

