- दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: क्षेत्र के गांव में निर्माणाधीन पंचायत घर में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर दर्जनों नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पंचायत घर का सही ढंग से निर्माण करने की मांग की।
सोमवार को मंडावली क्षेत्र के रामनगर गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पंचायत घर पर पहुंच कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि पंचायत घर में ठेकेदार द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से रेत, बजरी, चौखट, विंडो व ईट आदि घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और अच्छी क्वालिटी की सामग्री लगाने की मांग की। इस दौरान ललित त्यागी, धर्म सिंह, खेमचंद, प्रदीप त्यागी ,संजीव त्यागी, अनुज, रामपाल, अशोक, रोहित पाल ,मगन पाल ,लोकेंद्र सिंह ,सुरेश त्यागी, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

