Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सड़क पर भरे पानी में धान रोपे कर जताया विरोध

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा : नगर के पाठशाला रोड पर पिछले तीन दिनों से फैक्ट्रियों का गंदा पानी भरा हुआ है। बुधवार की रात में नगर पालिका द्वारा पानी की निकासी पंप लगाकर की गई थी लेकिन पानी निकलते ही रात में ही फैक्ट्रियों का गंदा पानी फिर से सड़क पर भर दिया गया। हालांकि दिन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा ने भी जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को तीसरे दिन पाठशाला रोड पर फैक्ट्रीयों का गंदा पानी भारी रहने पर विरोध जताते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं कश्यप समाज के नेता फौजी सुभाष कश्यप, उनकी पत्नी रूबी कश्यप तथा कई अन्य ने सड़क में भरे गंदे पानी में धान रोपे कर विरोध जताया। इस दौरान फौजी सुभाष कश्यप प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लिए हुए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img