- दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं ने ली रालोद की सदस्यता
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर में हुई रालोद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रालोद उस व्यक्ति के साथ खड़ा है, जिसकी कोई पीड़ा है। रालोद गरीब, मजदूर व व्यापारी के हित के लिए कार्य करता है। पीड़ितों को सदा न्याय दिलाने का काम करता है। इस मौके पर वि•िान्न दलों के लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
बड़ौत के नेहरु रोड स्थित रालोद के वरिष्ठ नेता योगेश जिंदल के आवास पर यह बैठक हुई। बैठक में बोलते हुए वरिष्ठ रालोद नेता योगेश जिंदल ने कहा कि जयंत चौधरी रालोद में सभी समाज को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को निर्देश कर दिया है कि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता दिखाई दे तो पार्टी पूरी ताकत के साथ उसका विरोध करे एंव पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करे।
इसी आदेश को मानते हुए कार्यकर्ता रालोद को मजबूत करने में लगे हुए हैं। रालोद ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्ग खुश रहते हैं। रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पार्टी सभी समाजों को जोड़ने और सम्मान देने का कार्य कर रही है। भविष्य युवाओं के हाथ में ही है। भाजपा ने झूठे नारे और वायदे कर युवाओं को गुमराह कर दिया था।
भाजपा ने युवाओं गृहणियों, व्यापारियों और मजदूरों को गुमराह करके उनका वोट लिया। इस मौके पर डा. योगेश जिन्दल के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 80 युवाओं ने पार्टी की सदस्य्ता दिलवाई गई। भाजपा को छोड़ रालोद में आए कोताना ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रत्याशी अनिल कश्यप ने कहा कि । जयंत चौधरी लाखों युवाओं की आस्था का केंद्र बन गए हैं। उन पर वह उन विश्वास कर रहे हैं।
कश्यप समाज अपने को भाजपा के हाथ ठगा महसूस कर रहा है और आने वाले चुनाव में व्यापारियों के साथ मिलकर लोकदल को समर्थन कर जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का कार्य करेंगे। बैठक का संचालन करते हुए बड़ौत नगर अध्यक्ष डा. इरफान मालिक ने कहा कि लाखों लोगों के दिलों की धड़कन चौधरी जयंत चौधरी को आज हर वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं।
बैठक में ओमकार शर्मा,राजेंदर सिंह हेवा, अनिल कश्यप, महावीर जैन, पियूष जैन, अनंत जैन, निशांत चौधरी, हिमांशु, अंकित वर्मा, अनुज जैन सुशील शर्मा, मोमिन, बाबू कश्यप, सोनू , अनिल टांक, शिवम, अंकुश शर्मा, मोनू राघव, जुबेर, नीरज कुमार जैन, अनीस, राजा कश्यप आदि युवा मौजूद रहे।
फोटो:बड़ौत में रालोद शामिल हुए युवा।

