Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

यूजर आईडी देने पर गुस्से में जनसेवा केंद्र संचालक

  • जनसेवा केंद्र संचालकों के ईडीएम सीएससी पर आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनसेवा केन्द्र संचालकों ने ईडीएम सीएससी पर मनमाने तरीके से पंजीकृत जनसेवा केन्द्र संचालकों के अलावा बाहरी लोगों को यूजर आईडी जारी करने का आरोप लगाते हुए एनआइसी के अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

गुरुवार को शामली शहर और आसपास क्षेत्रों के जनसेवा केंद्र संचालकों ने शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम के नाम ज्ञापन एनआइसी के डीआइओ अश्वनी कुमार को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि जिले के समस्त जनसेवा केन्द्र संचालकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ईडीएम सीएससी द्वारा पंजीकृत जनसेवा केन्द्र संचालकों की अनदेखी करते हुए बाहरी व्यक्तियों को जनसेवा केंद्र की यूजर आईडी जारी की गई है। मनमाने तरीके से उक्त लोगों को लाभ दिया जा रहा है, जबकि पुराने केन्द्र संचालकों को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिससे सभी केन्द्र संचालक परेशान है।

उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर मनोज कुमार, सुभाष कुमार, दीपक गर्ग, रवि कुमार, सालिम, शहजाद राणा, अमजद, अमित कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, मनव्वर, अमित, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img