Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस ने जारी की इन उम्मीदवारों की पहली सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में होंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से मैदान में उतरेंगे। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को देर रात तक टिकटों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंथन होता रहा लेकिन पांच नामों पर सहमति नहीं बन पाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन हुआ। पंजाब के सभी दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रख दी है। लगभग 20 सीटों पर अपने-अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने के चक्कर में सिद्धू और चन्नी अपना विरोध जता रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img