Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

एक सीट पर पंजाबी प्रत्याशी को मिले टिकट

  • संयुक्त पंजाबी संघ ने एक मंच पर एकजुट होकर भरी हुंकार
  • एसजीएम गार्डन में आयोजित हुआ संघ का महासम्मेलन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 1951 से पंजाबी समाज भाजपा जनसंघ का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। उसके बावजूद पार्टी पंजाबी समाज की अनदेखी करती आई है। यहां पंजाबी समाज को जो सम्मान पार्टी में मिलना चाहिए था, वह मिल नहीं रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज मेरठ महानगर की एक सीट से पंजाबी समाज को टिकट देने की मांग करता है। जिससे भाजपा जीत की ओर अग्रसर रहे। यह बाते पंजाबी संयुक्त संघ के सदस्यों ने रविवार को एसजीएम गार्डन में आयोजित महासम्मेलन में कहीं। यहां समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी दाख दिखाई।

रविवार को संयुक्त पंजाबी संघ की ओर से महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर के एल आनंद व कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यहां संस्थापक सदस्य सुरेश सज्जनहार समेत सभी सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पंजाबी समाज को एकजुट रहने के लिये कहा। सुरेश सज्जनहार ने कहा कि मेरठ में पंजाबी वोटरों की संख्या डेढ़ लाख के आसपास है। वर्तमान में महानगर में तीन विधानसभा हैं और समाज आने वाले चुनावों में भाजपा से आशा करता है कि एक विधानसभा से वह पंजाबी उम्मीदवार को टिकट दे।

पार्टी के हितों को ध्यान में रखकर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाए। जिससे पंजाबी समाज अपने आप को उपेक्षित महससू न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी पार्टी है और हम उसके लिए समर्पित है। सम्मेलन में लाखों की संख्या में पंजाबी समाज के लोग पहुंचे। यहां प्रह्लाद नगर, शर्मा नगर, लालकुर्ती, शास्त्री नगर, कंकरखेड़ा, देवपुरी, रामराज, मवाना, सरधना समेत तमाम जगहों से हजारों की संख्या में पंजाबी समाज के लोग एकत्र हुए। समाज की एकजुटता ने इस सम्मेलन को एतिहासिक बना दिया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। इस मौके पर सरदार दलजीत सिंह, मुख्य वक्ता डा. एसके सूरी, दर्शन लाल अरोड़ा, मनमोहन भल्ला, पवन आहुजा, अमित कक्कर आदि ने विचार रखे। मंच पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा, तिलक नारंग, विपिन सोढ़ी, मनोज बाटला, सरदार राजेंद्र सिंह, अमित चांदना, विपिन सोढ़ी, नवीन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी विकास गिरधर, सुनील वाधवा, पूर्व कैंट उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सुशील बस्सी, अमित चावला, राज कोहली, पूर्व मेयर हरिकांत अहलुवालिया, महेश बाली, नवीन अरोड़ा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img